Jai Jai Tulsi Mata | जय जय तुलसी माता | माँ तुलसी आरती | tulsi aarti pdf

यदि आप सम्पूर्ण श्री तुलसी आरती हिंदी में (Tulsi Aarti in hindi) पढ़ना चाहते है तो आप यहाँ पढ़ सकते हैं | साथ ही साथ आप तुलसी आरती pdf (Tulsi Aarti in hindi PDF) को अपने फ़ोन तथा कंप्यूटर पर भी डाउनलोड कर सकते है।

श्री तुलसी आरती को शांत मन के साथ, अपने आप को माता के चरणों में समर्पित करते हुए पढ़ने से निश्चित ही धन धान्य, कीर्ति में बढ़ोतरी होती है तथा सारे कष्ट दूर हो जाते हैं | इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करके पुण्य के भागी बनें तथा दूसरों को भी इसका लाभ लेने का मौका अवश्य दें | ( शेयर करने के लिए बटन नीचे अंत में दिए गए हैं | )

तुलसी आरती | Tulsi Aarti lyrics in hindi with image and pdf | Tulsi Aarti in hindi | Tulsi Aarti

Tulsi Aarti lyrics

जय जय तुलसी माता
सब जग की सुख दाता, वर दाता

।। जय जय तुलसी माता ।।

सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर
रुज से रक्षा करके भव त्राता

।। जय जय तुलसी माता ।।

बटु पुत्री हे श्यामा, सुर बल्ली हे ग्राम्या
विष्णु प्रिये जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता

।। जय जय तुलसी माता ।।

हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वन्दित
पतित जनो की तारिणी विख्याता

।। जय जय तुलसी माता ।।

लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में
मानवलोक तुम्ही से सुख संपति पाता

।। जय जय तुलसी माता ।।

हरि को तुम अति प्यारी, श्यामवरण तुम्हारी
प्रेम अजब हैं उनका तुमसे कैसा नाता

।। जय जय तुलसी माता ।।

तुलसी चालीसा पढ़ने से आपके वैभव तथा यश में वृद्धि के साथ साथ सभी बीमारियां भी दूर होती हैं |

श्री तुलसी आरती एवं तुलसी से सम्बंधित प्रश्न !!

Ques – तुलसी जी की आरती करने की सही विधि क्या है ?

Ans – आरती करने से पूर्व नित्य क्रिया से निवृत होकर स्नान कर लें  तत्पश्चात पूजा में घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद सबसे पहले गायत्री मंत्र का जाप करें । शंख बजाएं और तुलसी जी की आरती करें। अब घर के सभी सदस्यों को आरती दिखाएं |

Ques – तुलसी में किसका वास होता है ?

Ans – तुलसी को भगवान विष्णु का प्रिय माना गया गया है और कहा जाता है कि तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद आपको मिलता है। रोजाना सुबह नहा-धोकर तुलसी की पूजा करने से तुलसी माँ का आशीर्वाद मिलता है |

Ques – तुलसी पूजा करना क्यों अच्छा माना गया है ?

Ans – ज्यादातर लोगों के घर में तुलसी का पौधा लगा होता है | ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख- समृद्धि का वास होता है | तुलसी एक औषधीय पौधा है इसलिए इसका इस्तेमाल कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए भी किया जाता है | शास्त्रों में ऐसा भी कहा गया है कि भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा बिना तुलसी पत्ते के अधूरी मानी जाती है तथा हनुमान जी की पूजा में भी हमेशा तुलसी का पत्ता चढ़ाया जाता है |

Ques – हमेशा प्रसाद में तुलसी का पत्ता क्यों मिलाया जाता है ?

Ans – ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पत्ता डालकर भगवान को प्रसाद चढ़ाने से घर के अन्न का भंडार हमेशा भरा रहता है इसमें कभी भी कमी नहीं आती तथा व्यक्ति का जीवन खुशहाल बनता है।

Ques – तुलसी का पौधा घर की किस दिशा में लगाना सबसे अच्छा होता है ?

Ans – वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में तुलसी का पौधा बालकनी या खिड़की की उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना गया है |

Ques – घर में कौन सी तुलसी लगानी चाहिए ?

Ans – घर पर श्यामा तुलसी लगाना अच्छा माना गया है क्योंकि श्यामा तुलसी की पत्तियों का रंग गहरा हरा होता है और पत्तियों का आकार भी बड़ा होता है |

तुलसी आरती image | Tulsi Aarti image free download

अगर आप तुलसी आरती की इमेज मतलब jpg फॉर्मेट में डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए बटन पर क्लिक करें |

तुलसी आरती PDF | Tulsi Aarti PDF free download

अगर आप तुलसी आरती को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए बटन पर क्लिक करें |

यहाँ तुलसी माता का जन्म, चित्रण तथा उनकी पूजा आदि के बारे में पूर्ण विस्तार से पढ़ें | अंत में हम आप सभी से गुजारिश करते हैं कि कृपया आप सभी भक्जन हमारे इस पेज को शेयर करके अनेक लोगों तक पहुंचाए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें | शेयर करने के लिए बटन नीचे अंत में दिए गए हैं | )

जय तुलसी माता ||

Related Posts: