जानें कब है कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) शुभ मुहूर्त, महत्व, सामग्री, पूजा विधि, मंत्र

हिंदू मान्यताओं के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बहुत खास होता है | जन्माष्टमी का त्योहार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं |  पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्‍ण का जन्‍म भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था इसलिए इस शुभ तिथि को भगवान कृष्ण के जन्‍मोत्‍सव के रूप में मनाया जाता है |

जन्माष्टमी 2022 में शुभ मुहूर्त

इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 18 अगस्त 2022 के दिन गुरुवार को मनाई जाएगी | पूजा का समय रात्रि 12:20 से 01:05 तक रहेगा और इसकी अवधि लगभग 45 मिनट की रहेगी |

जन्माष्टमी का महत्व

पौराणिक कथाओं के मुताबिक श्री कृष्ण भगवान विष्णु के सबसे शक्तिशाली मानव अवतारों में से एक है। जन्माष्टमी का त्यौहार बहुत ही श्रद्धा से मनाया जाता है माना जाता है कि इस पर्व को मनाने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप पर सदैव बनी रहती है | मान्यता है कि इस दिन पूरे श्रद्धा भाव से पूजा करने से भगवान आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। अगर आप इस दिन व्रत रखते है तो बहुत ही फलदायी होता है साथ ही संतान प्राप्ति के लिए यह व्रत करना बहुत अच्छा होता है।

अगर आपको व्रत कथा पढ़नी है तो यहां क्लिक करें

janmashtami puja samagri

  • लड्डू गोपाल के लिए झूला
  • लड्डू गोपाल की तस्वीर 
  • बांसुरी 
  • लड्डू गोपाल के वस्त्र
  • श्रृंगार का सामान 
  • फूल
  • तुलसी के पत्ते  
  • चंदन
  • कुमकुम
  • चावल (अक्षत)
  • मिश्री 
  • मक्खन
  • गंगाजल
  • अगरबत्ती
  • कपूर
  • केसर
  • सिंदूर
  • सुपारी
  • पान के पत्ते
  • पुष्पमाला
  • कमलगट्टे
  • तुलसी माला
  • धनिया
  • लाल कपड़ा
  • केले के पत्ते
  • शहद 
  • शकर
  • शुद्ध घी
  • दही
  • दूध 

janmashtami puja vidhi

  • चौकी पर लाल कपड़ा बिछा लीजिए।
  • भगवान कृष्ण की तस्वीर चौकी पर रखिए।
  • अब दीपक जलाएं और साथ ही अगरबत्ती भी जला लीजिए।
  • भगवान् कृष्ण से प्रार्थना करें |    
  • कृष्ण को पंचामृत से स्नान कराएं।
  • फिर गंगाजल से स्नान कराएं।
  • अब कृष्ण को वस्त्र पहनाएं और श्रृंगार कीजिए।
  • चन्दन या रोली चावल का तिलक लगाएं | 
  • माखन मिश्री और अन्य भोग सामग्री अर्पण कीजिए और तुलसी का पत्ता विशेष रूप से अर्पण कीजिए. साथ ही पूजा के लिए गंगाजल रखें।
  • कृष्ण का अर्थ है, वह जो परमानंद या पूर्ण मोक्ष की ओर आकर्षित करने वाला, वही कृष्ण है।
  • मैं उन श्री कृष्ण को प्रणाम करता/करती हूँ।
  • वे मुझे अपने चरणों में अनन्य भक्ति प्रदान करें।

फिर अंत में आरती करें और जिससे आपकी पूजा पूर्ण होगी |

कृष्ण पूजा मंत्र | Krishna Puja Mantra

विद्या प्राप्ति के लिए

ॐ कृष्ण कृष्ण महाकृष्ण सर्वज्ञ त्वं प्रसीद मे।

रमारमण विद्येश विद्यामाशु प्रयच्छ मे ।।

संतान प्राप्ति के लिए मंत्र

ॐ देवकीसुतगोविंद वासुदेवजगत्पते।

देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः।।

पाप, ताप नाश के लिए

ॐ सच्चिदानंद रूपाय विश्वोत्पत्यादि हेतवे। तापत्रये विनाशाय श्री कृष्णाय वयं नम:

कष्ट निवारण के लिए

ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।

प्रणत क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

मनोकामना सिद्धि के लिए

मूकं करोति वाचालं पंगुं लंघयते गिरिम् ।

यत्कृपा तमहं वन्दे परमानन्द माधवम् ॥

सर्व कल्याण के लिए

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।

सर्व सिद्धि के लिए

हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे हरे।

हरे राम हरे राम, राम-राम हरे हरे।।

विशेष कृपा पाने के लिए

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी

हे नाथ नारायण वासुदेवा॥

पितु मात स्वामी सखा हमारे

हे नाथ नारायण वासुदेवा॥

भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थान कहाँ हैं?

मथुरा

भगवान श्री कृष्ण के माता पिता का नाम क्या है?

उनके पिता जी का नाम वासुदेव और माता जी का नाम देवकी है |

कृष्ण जन्माष्टमी कब आती है?

जन्माष्टमी भादव मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन आती है

जन्माष्टमी कोट्स 2022 | janmashtami quotes in hindi

श्री कृष्ण के कदम आपके घर आये ,
आप खुशियों के दीप जलाएँ ,
परेशानी आपसे आँखे चुराएँ
हर संकट दूर हो जाए |

माखन चुराकर जिसने खाया,
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
ख़ुशी मनाओ उनके जन्मदिन की,
जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया |

मिश्री से मीठे नन्द लाल के बोल,
इनकी बातें हैं सबसे अनमोल,
जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर,
दिल खोल के जय श्री कृष्ण बोल |

इस जन्माष्टमी पर कान्हा जी आपके घर आये और माखन मिश्री के साथ सारे दुःख और कष्ट भी ले जाए।

कृष्णा जिनका नाम। गोकुल जिनका धाम। ऐसे श्री कृष्णा भगवन को। हम सबका प्रणाम।

प्यार क्या होता हैं ये दुनिया को जिसने बताया। दिलों के रिश्तों को जिसने प्रेम से सजाया। उस प्यार के देवता का आज जन्मदिन है

बाल रूप है सब को भाता माखन चोर वो कहलाया है, आला आला गोविंदा आला बाल ग्वालों ने शोर मचाया है, झूम उठे हैं सब ख़ुशी में, देखो मुरली वाला आया है, कृष्णा जन्माष्टमी की बधाई!

अन्य सभी देवी देवताओं के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें | अंत में हम आप सभी से गुजारिश करते हैं कि कृपया आप सभी भक्जन हमारे इस पेज को शेयर करके अनेक लोगों तक पहुंचाए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें |

Related Posts: